टाटा कॉलेज चाईबासा व घाटशिला कॉलेज की टीमों ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर. एलबीएसएम कॉलेज की ओर से करनडीह स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे कोल्हान इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. एलबीएसएम कॉलेज की ओर से करनडीह स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे कोल्हान इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गये. पुरुष वर्ग के पहले मैच में टाटा कॉलेज चाईबासा की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज को 2-0 से मात दी. पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच में घाटशिला कॉलेज की टीम ने करीम सिटी कॉलेज को 6-1 से मात दी. वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले में घाटशिला कॉलेज की टीम ने महिला कॉलेज चाईबासा को 7-0 से रौंद दिया. शुक्रवार को पुरुष वर्ग में मेजबान एलबीएसएम कॉलेज का सामना टाटा कॉलेज से, घाटशिला कॉलेज का सामना पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा से होगा. महिला वर्ग में एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर और टाटा कॉलेज चाईबासा की टीम आमने-सामने होगी. मैच के दौरान डॉ बीएन प्रसाद, डॉ अशोक कुमार झा, डॉ आर के चौधरी , प्रो अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ डी के मित्रा, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ मौसमी पॉल, प्रो संतोष राम, डॉ जया कच्छप, प्रो रितु, प्रो स्वीकृति, शिप्रा बोइपाई, चंदन जायसवाल, ज्योति पर्व, प्रीति गुप्ता, जश्न सोरेन, विकास मुंडा, डॉ रणविजय, डॉ अरविंद सिंह, डॉ फिरोज इब्राहिम, अमरीश कुमार दास व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >