टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन 8 सितंबर को, ये है रूट और टाइमिंग

TATA Berhampur Vande Bharat Route-Timing: झारखंड और ओडिशा को जोड़ने के लिए जमशेदपुर से बरहमपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो रही है. ट्रायल रन 8 सितंबर को है.

TATA Berhampur Vande Bharat Route-Timing|जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : झारखंड के टाटानगर से ओडिशा के बरहमपुर के बीच बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने लगेगी. दोनों राज्यों के लोगों की यात्रा बेहद आरामदायक होने वाली है. टाटा बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन की तारीख भी सामने आ गई है.

8 सितंबर को होगा टाटा-बरहमपुर वंदे भारत का ट्रायल रन

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कहा गया है कि इस ट्रेन का ट्रायल रन 10 सितंबर को किया जाएगा. टाटानगर से खुलकर यह ट्रेन बरहमपुर तक जाएगी. जमशेदपुर से बरहमपुर की यात्रा 9 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी. वहीं, बरहमपुर से टाटानगर लौटने में ट्रेन को 8 घंटे 55 मिनट लगेंगे.

15 सितंबर को पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर प्रसुन चक्रवर्ती की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि टाटानगर बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 63वीं वंदे भारत ट्रेन होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए जमशेदपुर आ सकते हैं.

झारखंड को एक साथ मिलेगी 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को झारखंड को एक साथ 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. एक ट्रेन टाटा से पटना के बीच चलेगी, दूसरी ट्रेन टाटा से बरहमपुर के बीच चलेगी और एक ट्रेन बैद्यनाथधाम की नगरी देवघर से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के बीच चलेगी. टाटा बरहमपुर वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन के रैक जमशेदपुर पहुंच चुके हैं.

टाटा बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन का टाइम-टेबल

टाटा बरहमपुर ट्रेन की संभावित टाइमिंग भी जारी की गई है. यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे बरहमपुर पहुंच जाएगी. वापसी में यही ट्रेन अपराह्न 3 बजे बरहमपुर से चलेगी और रात के 11:55 बजे टाटानगर पहुंच जाएगी.

इन स्टेशनों पर होगा टाटा बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव

चाईबासा के रास्ते चलने वाली टाटा बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कई स्टेशनों पर ठहराव भी होगा. यह ट्रेन सुबह चाईबासा में 6:10 बजे, डांगुवापोशी में 7:00 बजे और बांसपानी में सुबह 7:43 बजे रुकेगी. हर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव 2 मिनट का होगा. ट्रेन टाटा से खुलेगी और चाईबासा, डांगुवापोशी, केंदुझरगढ़ और भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड के रास्ते बरहमपुर पहुंचेगी.

Also Read

Tata Patna Vande Bharat: टाटा से पटना के बीच इस दिन होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे झारखंड, टाटानगर स्टेशन से 21,000 करोड़ की देंगे सौगात

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >