टेबल टेनिस : जेएच तारापोर की अर्चिता डे को दोहरा खिताब

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार को संंपन्न हो गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार को संंपन्न हो गया. प्रतियोगिता में जेएच तारापोर की अर्चिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया. अर्चिता डे ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में जुस्को स्कूल कदमा की परलीन को 3-0 से मात दी. अंडर-19 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में अर्चिता डे ने जाह्नवी प्रसाद को हराकर खिताब जीता. बालक अंडर-19 आयु वर्ग में डीएवी के अतुल रंजन विजेता व सौमिल उपविजेता रहे. अंडर-17 बालक वर्ग में भी अतुल रंजन विजेता व सौमिल उपविजेता बने. अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में हॉली क्रॉस की स्वर्णाली ने जेएएच तारापोर की स्नेहा को 3-2 से हराया. अंडर-14 बालक वर्ग में सिद्धांत पंडा विजेता व शिवेन गांगुली उपविजेता रहे. विजेताओं को पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक ओपी मिश्रा और उनकी पत्नी कुसुम मिश्रा ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >