टी-20 : झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 42 रन से दी मात

sayed mushtq ali trophy. झारखंड की टीम ने मुंबई में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-सी के एक मैच में हिमाचल प्रदेश को 42 रन से मात दी.

जमशेदपुर. झारखंड की टीम ने मुंबई में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-सी के एक मैच में हिमाचल प्रदेश को 42 रन से मात दी. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाये. पंकज कुमार ने नाबाद 46, विराट ने 27, उत्कर्ष सिंह ने 23 और इशान किशन ने 20 रनों की पारी खेली. हिमाचल की ओर से अर्पित गुलेरिया ने पांच विकेट लिये. जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी. एम डागर ने सर्वाधिक 37 रन बनाये. झारखंड की ओर से विकास सिंह ने चार, बाल कृष्णा व विवेकानंद तिवारी ने दो-दो विकेट लिये. झारखंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है. झारखंड का अगला मैच 29 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >