जमशेदपुर. मानगो गांधी में अंडर-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल मैच गुरुवार को सूर्यवंशी एकादश व मानगो एकादश के बीच खेला गया. इसमें सूर्यवंशी एकादश की टीम सात रन से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया. सूर्यवंशी एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट पर 80 रन बनाए. जवाब में मुंबई एकादश की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट पर 73 रन ही ही बना सकी. शाद अहमद (24 रन दो विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने. विजेता टीम को समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने पुरस्कृत किया. एपीआर नायर ट्रॉफी अब अंडर-14, 16 व अंडर-18 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
Apr nair trophy: सूर्यवंशी एकादश ने जीता एपीआर नायर ट्रॉफी का खिताब

Apr nair trophy: सूर्यवंशी एकादश ने जीता एपीआर नायर ट्रॉफी का खिताब
Copied link
मानगो गांधी में अंडर-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल मैच गुरुवार को सूर्यवंशी एकादश व मानगो एकादश के बीच खेला गया.