सीतारामडेरा : युवती ने लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सीतारामडेरा : युवती ने लगायी फांसी

फोटो:::::::::: – सुसाइट वाला लोगो लगाये.

किराये के मकान में रहकर करती थी पढ़ाई

रविवार को परिवार से मिलकर लौटी थी संतोषी, सुबह फंदे पर मिली लाश

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के किशोरी नगर में संतोषी कुमारी (21) ने रविवार की देर रात अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने संतोषी के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. मिली जानकारी के अनुसार संतोषी का पूरा परिवार सीतारामडेरा के चंडीनगर में रहता है. जबकि संतोषी किशोरी नगर में पढ़ाई करने के लिए एक किराये के मकान रह रही थी. रविवार को वह परिवार के लोगों से मिलकर अपने किराये के मकान में गयी. सोमवार की सुबह जब संतोषी का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक ने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी. परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. जहां दरवाजा खोलने पर संतोषी को फंदे से लटका पाया गया. उसके बाद उन लोगों ने इसकी जानकारी सीतारामडेरा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजन भी पुलिस को कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं. हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >