एलबीएसएम कॉलेज के मल्टीपर्पस हॉल के पास करंट की चपेट आई छात्रा, जख्मी

जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज परिसर में एक दुखद घटना हुई, जहां एक छात्रा परीक्षा देने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गई. करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई. कॉलेज में हड़कंप मच गया.

जमशेदपुर : परसुडीह के एलबीएसएम कॉलेज परिसर स्थित मल्टीपर्पस हॉल के पास करंट की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गई. घायल छात्रा स्नातक में पढ़ाई करती है. घटना के बाद कॉलेज परिसर में हडकंप मच गया. कॉलेज प्रबंधन ने घायल को इलाज के लिए फौरन सदर अस्पताल लेकर गये. जहां अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है.

एग्जाम देने आई थी छात्रा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्नातक में पढ़ाई करती है. शनिवार को वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज के मल्टीपर्पस हॉल के पास गई़ जहां एक बिजली के तार से सटने के कारण उसे करंट के झटके लगे. करंट लगने के बाद छात्रा जख्मी हो कर बेहोश हो गई़ घटना के बाद मौके पर हडकंप मच गया. उसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे फौरन सदर अस्पताल लेकर गये.घटना के बाद कॉलेज के बच्चों को मल्टीपर्पस हॉल की ओर जाने से रोक दिया गया.

एलबीएसएम कॉलेज प्राचार्य डा. एके झा ने बताया कि मल्टीपर्पस हॉल के पास एक काफी पुराना बिजली का तार निकला हुआ है. उस तार में कोई करंट नहीं आता है. इसे हटाने को लेकर बिजली विभाग को पूर्व में भी आवेदन दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी उसी तार के संपर्क में आने पर एक छात्र को करंट लगी थी. उन्होंने बताया कि इस बिजली के डेड तार को हटाने के लिए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से संपर्क किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

निखिल सिन्हा फिलहाल प्रभात खबर, जमशेदपुर में कार्यरत हैं और करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2009 में पत्रकारिता की शुरुआत की. अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर और मौर्या टीवी जैसे मीडिया संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर काम किया है.

क्राइम रिपोर्टिंग के साथ रेलवे से जुड़ी खबरों में भी उनकी खास रुचि है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्थानीय घटनाओं की कवरेज में उनका लंबा अनुभव रहा है. पत्रकारिता के अलावा निखिल सिन्हा को ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी का भी शौक है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >