बागबेड़ा में नारियल फोड़कर बोरिंग कार्य का किया शुभारंभ

पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 में अनिल सिंह के घर के पीछे चापाकल के लिए बोरिंग करायी गयी. बोरिंग कार्य का शुभारंभ पूर्व पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य-सीमा पांडेय, उमेश पांडेय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह व अरविंद पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण व नारियल फोड़कर किया.

जमशेदपुर :

पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 में अनिल सिंह के घर के पीछे चापाकल के लिए बोरिंग करायी गयी. बोरिंग कार्य का शुभारंभ पूर्व पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य-सीमा पांडेय, उमेश पांडेय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह व अरविंद पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण व नारियल फोड़कर किया. लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया. पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि बोरिंग होने से पेयजल की समस्या दूर होगी. शेष चिह्नित जगहों पर भी जल्द ही बोरिंग करायी जायेगी. इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार, लालबाबू, अनिकेत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >