मानगो पुल में लगने वाले जाम की एसएसपी करेंगे जांच

मानगो गोलचक्कर और पुल आये दिन जाम रहने मामले में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार नयी दिल्ली ने जांच का आदेश दिया है.

वरीय संवाददाता जमशेदपुर . मानगो गोलचक्कर और पुल आये दिन जाम रहने मामले में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार नयी दिल्ली ने जांच का आदेश दिया है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल की लिखित शिकायत पर दिया है. प्रभात खबर के 8 अगस्त के अंक में सड़क को बना दिया बाजार शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. समाचार प्रकाशन के बाद कृतिवास मंडल ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार से शिकायत की. शिकायत में बताया कि जाम से निजात दिलाने का प्रयास ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही है. उपरोक्त मामले विभाग ने एसएसपी को जांच व कार्रवाई करने व जांच प्रतिवेदन भेजने की जिम्मेवारी सौंपी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >