Sraikela kharsawan krate :कलर बेल्ट व ब्लैक बेल्ट परीक्षा में 100 बच्चे हुए शामिल

जमशेदपुर. गम्हरिया के संथाल सरना अमूल इंडोर हॉल में रविवार को कलर बेल्ट व ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. गम्हरिया के संथाल सरना अमूल इंडोर हॉल में रविवार को कलर बेल्ट व ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. इस में सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों के 100 कराटेकारों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, गणेश महाली, गणेश चौधरी, लालटू महतो, निरोला सरदार व अंतरराष्ट्रीय कोच एल नागेश्वर राव मौजूद थे. ऑल इंडिया गोजू रियू कराटे डू फेडरेशन के बैनर तले आयोजित यह परीक्षा एल नागेश्वर राव, शहजाद कुरैशी, सुमित कुमार सेनापति की निगरानी में हुई. सफल होने वाले कराटेकारों को बेल्ट एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम सरायकेला जिला गोजू रियू कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव नीरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ. मौके पर रितेश प्रमाणिक, प्रशांत कुमार, ध्रुव तिवारी व आदित्य सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >