स्वतंत्रता दिवस पर मानगो में होगा खेलकूूद प्रतियोगिता

जमशेदपुर. मानगो कालिकानगर स्थित एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज और अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. मानगो कालिकानगर स्थित एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज और अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडोत्तोलन के बाद बच्चों के बीच स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित क्विज कंपीटिशन होगा. 16 अगस्त को अंतर बस्ती फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा. 17 अगस्त को बालिकोंं के लिए चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 18 अगस्त को एथलेटिक्स के इवेंट व दौड़ होंगे. 19 अगस्त को सुबह-सुबह क्रॉस कंट्री होगा. 20 अगस्त को चर्च मैदान में इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. संस्था की सदस्य रफत आरा व रजा अहमद ने बताया कि पिछले दस वर्षों से निरंतर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय खेलकूद का आयोजन होता. इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में मानगो क्षेत्र की सभी स्कूलों को इंट्री लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. मौके पर सानिया, फरहत, रिजवान, सलीम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >