jamshedpur news : 17 घंटे विलंब से पहुंची मुंबई एलटीटी-संतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन

यात्रियों ने किया हंगामा

jamshedpur news : मुंबई एलटीटी-संतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन 17 घंटे विलंब से रविवार की सुबह टाटानगर स्टेशन पर आने से यहां इंतजार कर रहे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. आरपीएफ और रेल प्रशासन के यात्रियाें काे शांत करने के प्रयास के बावजूद करीब आधा घंटा बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया. दरअसल, इस ट्रेन के टाटानगर आने का निर्धारित समय शनिवार की शाम 4.30 बजे है. लेकिन, यह ट्रेन रविवार सुबह लगभग 9.27 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. कई यात्रियों ने बताया कि पूछताछ केंद्र से उन्हें ट्रेन के आने के सही समय की जानकारी नहीं दी जा रही थी. इस दौरान जैसे ही ट्रेन टाटानगर स्टेशन पर पहुंची, तो इंतजार कर रहे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इससे पूर्व यात्रियों ने सीनी और गम्हरिया स्टेशनों पर भी ट्रेन की देरी को लेकर प्रदर्शन किया. हालांकि, इस संबंध में कोई भी रेल अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >