पुलिसिंग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, सिटी एसपी ने डीएसपी और थानेदारों से मांगा एक्शन प्लान

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण के लिए सिटी एसपी ने डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक की। सुबह-शाम गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सिटी एसपी ललित मीना ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण को लेकर जवाब तलब करते हुए पूछा कि उनके थाना क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र की समस्याओं का विश्लेषण कर अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करे काम करें.बैठक में सिटी एसपी ने रात्रि गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस का सूचना तंत्र (इंटेलिजेंस नेटवर्क) मजबूत होना आवश्यक है. पुलिस आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करे. साथ ही, इलाके के पुराने दागियों को चिह्नित कर उन पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया.

छिनतई रोकने के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक विशेष चेकिंग

समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि शहर में छिनतई (स्नैचिंग) की अधिकांश घटनाएं सुबह 6 से 9 बजे के बीच और शाम के वक्त होती हैं. इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए सिटी एसपी ने इन संवेदनशील घंटों के दौरान पुलिस चेकिंग को बेहद सख्त करने और प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, उन्होंने थानों में लंबित पड़े पुराने मामलों की समीक्षा की और फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी समेत उनके खिलाफ वारंट व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने की हिदायत दी. बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shyam narayan jha

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >