Jamshedpur News : सोनारी : ब्लिंकिट में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : सोनारी मौनी बाबा मंदिर के पास ब्लिंकिट के गोदाम व कार्यालय में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपी प्रमोद यादव और रवि सिंह सरदार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Jamshedpur News :

सोनारी मौनी बाबा मंदिर के पास ब्लिंकिट के गोदाम व कार्यालय में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपी प्रमोद यादव और रवि सिंह सरदार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में ब्लिंकिट के मैनेजर अभिषेक कुमार के बयान पर सोनारी थाना में सूरज बागती, गोरांगो दास, मिंटू कालिंदी, शंभू सिंह सरदार, लालटु पोद्दार, लुलु, रवि सिंह सरदार और प्रमोद यादव के खिलाफ नाजायज मजमा बनाकर हरवे-हथियार से लैश होकर पैसा की मांग व मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अलावा काउंटर से 70 हजार रुपये जबरन ले जाने का भी आरोप लगाया गया है.

मालूम हो कि गत रविवार की रात वाहन की पार्किंग को लेकर ब्लिंकिट के कर्मचारी और स्थानीय रुपनगर के युवकों के बीच विवाद व मारपीट की घटना घटी थी. जिसके बाद रुपनगर के युवकों ने ब्लिंकिट के कार्यालय व गोदाम में तोड़फोड़ और हंगामा किया था. इस दौरान पथराव भी किया गया था. रविवार की रात हुई घटना के बाद से स्थानीय युवकों में आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >