सोनारी : शिविर में 60 लोगों की हुई नि:शुल्क जांच

हर माह के दूसरे रविवार को पार्क में लगेगा शिविर

जमशेदपुर.

दोस्त वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन कल्याण संघ सोनारी द्वारा रविवार को सोनारी सीनियर सिटीजन पार्क में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 60 लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर व वजन की जांच की गयी. स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए पूरन वर्मा ने बताया कि ऐसा नि:शुल्क जांच शिविर हर माह के दूसरे रविवार को पार्क में लगेगा. इस दौरान केशव दास सरकार, पारस नाथ चौधरी, ओम प्रकाश, वीरेंद्र लाल, सुनील सरकार, कुंज बिहारी शर्मा, डॉ शशि प्रसाद, आरती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >