Jamshedpur news. पहले से कोई पेंशन ले रही हैं, तो मई से मंईयां सम्मान योजना की पूरी राशि लौटानी होगी

अप्रैल से शुरू हुए वित्तीय वर्ष में सामाजिक सुरक्षा विभाग में विशेष निगरानी, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व से पेंशन लेने वाली महिला को नहीं मिलेगी मंईयां सम्मान पेंशन

Jamshedpur news.

विधवा व अन्य मद से एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन (केंद्र व राज्य सरकार) ले रही महिला लाभुकों को मई से मंईयां सम्मान योजना की अब तक जितनी राशि उठाई है, सरकार को लौटानी होगी. साथ ही आगे से मंईयां सम्मान योजना से पेंशन बंद कर दी जायेगी.

सूत्रों के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य भर में सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पूर्व के पेंशन लाभुकों व मंईयां सम्मान योजना पेंशन लाभुकों की सघन जांच की जा रही है. चूंकि पूर्व से विधवा व दूसरे पेंशन से जो महिला लाभुक आधार नंबर के साथ अच्छादित हैं, इस कारण डबल पेंशन लेने वाले महिला लाभुकों की आसानी से पहचान महज एक बटन दबाते ही हो जा रही है. इस बाबत जिला से सभी प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाले लाभुकों की बीडीओ से अलग से रिपोर्ट भी मांगी गयी हैं.

मालूम हो कि वर्तमान में राज्य व केंद्र सरकार की विधवा व दूसरी पेंशन योजना से प्रतिमाह एक हजार मिल रहा था, जबकि मंईयां सम्मान पेंशन योजना से ढाई हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा है. इधर केवल पूर्वी सिंहभूम में विधवा व दूसरे पेंशन योजना से एक हजार रुपये प्रतिमाह लेने वाले ऐसे महिला लाभुक की संख्या 2.47 लाख और जबकि जिले में मंईयां सम्मान योजना से 3.09 लाख लाभुक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >