जमशेदपुर. शहर की अंतरराष्ट्रीय महिला स्ट्रेंथ लिफ्टर स्नेहा कुमारी आगामी 20 जून से किर्गिजस्तान में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी. अभ्यास के दौरान टखना मुड़ने से 26 वर्षीय स्नेहा गंभीर रूप से चोटिल हो गईं, जिसके कारण उन्होंने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है. फिलहाल उनका इलाज एमजीएम हॉस्पिटल में चल रहा है. गौरतलब है कि स्नेहा ने पिछले महीने रांची में आयोजित नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में ”स्ट्रांगेस्ट वीमेन” का खिताब जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था. इससे पहले, उन्होंने साल 2025 में थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन किया था.
strenght lifting sneha : चोट के कारण वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप से बाहर हुईं स्नेहा

strenght lifting sneha : चोट के कारण वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप से बाहर हुईं स्नेहा
Copied link
शहर की अंतरराष्ट्रीय महिला स्ट्रेंथ लिफ्टर स्नेहा कुमारी आगामी 20 जून से किर्गिजस्तान में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी.