शिक्षा निकेतन की टीम ने 183 रनों से दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में आरके मिशन सिदगोड़ा को 183 रन से करारी मात दी.

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में आरके मिशन सिदगोड़ा को 183 रन से करारी मात दी. शिक्षा निकेतन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाये. अभिनव ने 72 और अरसलान अहमद राशिद ने 45 रनों की पारी खेली. जवाब में आरके मिशन की टीम 14.4 ओवर में 47 रन पर सिमट गयी. प्रणय ने सर्वाधिक 26 रन बनाये. शिक्षा निकेतन के सत्यम ने चार व अभिनव कुमार दो विकेट लिये. अभिनव कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >