जमशेदपुर : इस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल अंतर्गत पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के अपग्रेडेशन के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. 25 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच पुरी जाने वाली और वहां से खुलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय बीच के स्टेशनों (खुर्दा रोड एवं मालिपुर) से ही चलाई और समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट व शॉर्ट-ओरिजिनेट) की जाएंगी. वहीं, दूसरी ओर, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संबलपुर से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच एक वन वे स्पेशल ट्रेन (08313) चलाने का फैसला लिया है. इसके तहत पुरी जाने और वहां से खुलने वाली प्रभावित ट्रेन पुरी के बजाय खुर्दा रोड व मालिपुर तक ही जाएंगी.
ये ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट
राउरकेला - पुरी एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्तूबर तक पुरी की जगह खुर्दा रोड में रात 8:30 बजे समाप्त होगी. इसी तरह जलेश्वर - पुरी मेमू ट्रेन खुर्दा रोड में सुबह 10:55 बजे समाप्त होगी. शालिमार - पुरी एक्सप्रेस 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक (प्रत्येक सोमवार) खुर्दा रोड में सुबह 04:55 बजे समाप्त होगी. विशाखापट्टनम व वजीरा - पुरी एक्सप्रेस 28 अगस्त से 18 अक्टूबर तक (प्रत्येक शुक्रवार व रविवार) खुर्दा रोड में सुबह 04:40 बजे समाप्त होगी. सियालदह - पुरी दुरंतो एक्सप्रेस में 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक (मंगल, गुरु, शनि) मालिपुर में सुबह 04:00 बजे समाप्त होगी. वहीं, कामाख्या - पुरी एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक (प्रत्येक शनिवार) मालिपुर में सुबह 07:30 बजे समाप्त होगी. कामाख्या - पुरी एक्सप्रेस में 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक (प्रत्येक मंगलवार) मालिपुर में तड़के 02:45 बजे समाप्त होगी. पुरी - राउरकेला एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्तूबर तक पुरी के बजाय खुर्दा रोड से सुबह 05:45 बजे खुलेगी. पुरी - जलेश्वर मेमू भी दोपहर 12:55 बजे खुलेगी. पुरी - शालिमार एक्सप्रेस 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक (प्रत्येक सोमवार) खुर्दा रोड से रात 12:45 बजे खुलेगी.
भीड़ नियंत्रण के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
इसी तरह पुरी - विशखापट्टनम वजीरा एक्सप्रेस 28 अगस्त से 18 अक्टूबर तक (शुक्रवार व रविवार) खुर्दा रोड से रात 12:50 बजे खुलेगी. पुरी - सियालदह एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक (मंगल, गुरु, शनि) मालिपुर से शाम 7:35 बजे खुलेगी. पुरी - कामाख्या एक्सप्रेस 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक (प्रत्येक शनिवार) मालिपुर से रात 10:20 बजे खुलेगी. पुरी - कामाख्या एक्सप्रेस 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक (प्रत्येक मंगलवार) मालिपुर से दोपहर 3:05 बजे खुलेगी. यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए स्पेशल ट्रेन सबलपुर आनंदविहार तक चलेगी. 25 अगस्त मंगलवार को संबलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संबलपुर - आनंद विहार वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन कुल 21 कोचों के साथ चलेगी. इसका ठहराव संबलपुर से राउरकेला, चक्रधरपुर, मुर, बोकारो स्टील सिटी, एनएससीबी गोमो, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
