सोनारी में पेसा कानून-1996 पर गोष्ठी 23 को

सोनारी स्थित देवेंद्र सेवा संघ हॉल में 23 जून को पेसा कानून-1996 पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आदिवासी कुड़मी (महतो) समाज के द्वारा किया जा रहा है.

जमशेदपुर.

सोनारी स्थित देवेंद्र सेवा संघ हॉल में 23 जून को पेसा कानून-1996 पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आदिवासी कुड़मी (महतो) समाज के द्वारा किया जा रहा है. यह जानकारी आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने दी. श्री महतो ने बताया कि पेसा कानून-1996 पर आयोजित गोष्ठी में अनुसूचित क्षेत्र सिंहभूम, संताल परगना, रांची जिला के अलावा गैर अनुसूचित क्षेत्र, धनबाद, पलामू, हजारीबाग क्षेत्र के 200 पंचायत स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. विचार गोष्ठी में पेसा कानून-1996 के अलावा कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने व कुड़माली भाषा पर भी चर्चा की जायेगी. उन्होंने बताया कि विचार गोष्ठी में कुड़मी समाज के विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी, छात्र, कानूनविद व आमजन शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >