जमशेदपुर. झारखंड शिक्षा परियोजना की 2024-25 शैक्षणिक सत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए 30 उच्च प्राथमिक व 30 माध्यमिक विद्यालय को चुना गया है. इन स्कूलों में छात्राओं को तीन-तीन महीने की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 15-15 हजार रुपये की धन राशि आवंटित की गयी है. यह धन राशि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने वाले प्रशिक्षकों को दिया जायेगा. प्रत्येक महीन 5 हजार रुपये का मानदेय होगा. बालिकाओं को ट्रेनिंग देने के लिए महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जायेगी. आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ताइक्वांडो, वुशु, जुडो-कराटे के प्रशिक्षक प्रदान करेंगे. प्रशिक्षकों का चयन झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के माध्यम से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
