सुमित तिवारी की घातक गेंदबाजी से एसडीएसएम जीता

जमशेदपुर. सुमित तिवारी (10/4) की घातक गेंदबाजी की मदद से सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल

जमशेदपुर. सुमित तिवारी (10/4) की घातक गेंदबाजी की मदद से सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम की टीम ने आरके मिशन को 7 विकेट से हराया. आरके मिशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में महज 49 रन पर ढेर हो गयी. एसडीएसएम के सुमित तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिये. जवाब में एसडीएसएम की टीम 7.2 ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया. सुमित तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >