00 सिक्योरिटी गार्डों ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बतायीं समस्याएं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के एटीएम बूथों की सुरक्षा से निकाले गये गार्डों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने पूर्व मंत्री को बैंक से अचानक कार्य से हटाये जाने से हो रहीं समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वे लोग वर्षों से विभिन्न एटीएम बूथों पर मुस्तैदी से सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे. बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था या उचित पुनर्वास के उन्हें सुरक्षा कार्य से हटा दिया गया है. इससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुरक्षा गार्डों को आश्वस्त किया कि उनके आजीविका हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. तत्काल उन्होंने एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक भूषण कुमार से दूरभाष पर बात की. उन्होंने प्रबंधक से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबे समय से सेवा दे रहे इन कर्मियों को हटाने संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को सिक्योरिटी गार्डों के परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखते हुए सकारात्मक संवाद के जरिये समाधान का रास्ता निकालना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >