सरयू राय बने जेबीए के मुख्य संरक्षक

jamshedpur sports news. जमशेदपुर, पश्चिमी के विधायक सरयू झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेबीए) के मुख्य संरक्षक बनाये गये हैं.

जमशेदपुर. जमशेदपुर, पश्चिमी के विधायक सरयू झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेबीए) के मुख्य संरक्षक बनाये गये हैं. गुरुवार को झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह ने सरयू राय से उनके आवास (बिष्टुपुर) जाकर उनसे मुलाकात की और संरक्षक पद की आधिकारिक लेटर सौंपी. जिसको सरयू राय ने कुबूल किया. इसके अलावा जेबीए की ओर से सरयू राय को उनकी जीत के लिए भी बधाई दी. मौके पर सरयू राय से जिले में बास्केटबॉल की उन्नत ट्रेनिंग के लिए एक एकेडमी व एक्सीलेंस सेंटर को खुलवाने की मांग की. मौके पर मो आरिफ आफताब, जलाल शेख व श्याम कुमार शर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >