झारखंड के जुगसलाई से दो बार विधायक रहे सनातन माझी की तबीयत बिगड़ी, आदित्यपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : जुगसलाई से दो बार विधायक रहे सनातन माझी की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें इलाज के लिए आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके पुत्र सह झामुमो क्रीड़ा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष बाबू माझी ने बताया कि मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया.

जुगसलाई से दो बार विधायक रहे सनातन माझी के पुत्र सह झामुमो क्रीड़ा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष बाबू माझी ने बताया कि वे कोरोना संक्रमित होने के कारण खुद होम आइसोलेशन में हैं. आज मंगलवार की सुबह अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गयी. जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने बताया कि सनातन माझी को सांस लेने में दिक्कत आ रही है. डॉक्टरों की विशेष टीम उनका इलाज कर रही है.

Also Read: Lockdown In Jharkhand : झारखंड में एक बार फिर Lockdown, 22-29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, किन पर हैं रियायतें और किन पर हैं पाबंदियां, पढ़िए हेमंत सोरेन सरकार की नयी गाइडलाइंस

आपको बता दें कि जुगसलाई विधान सभा सुरक्षित सीट से सनातन माझी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1969-1972 में दो बार विधायक बने. 1980 से लेकर 1992 तक लगातार बारह साल संयुक्त सिंहभूम के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे.

Also Read: Lockdown In Jharkhand Live : झारखंड में Lockdown पर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन, 22 अप्रैल से लागू होगा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >