जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने साकची और बिष्टुपुर के कुल 7 पार्किंग स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए एक बार फिर टेंडर निकाला है. बंदोबस्ती खुली डाक से एक अगस्त को शाम 4 बजे जेएनएसी कार्यालय में होगी. अधिकतम बोली लगाने वाले को एक साल के लिए पार्किंग का टेंडर मिलेगा. सबसे ऊंची न्यूनतम आरक्षित राशि बिष्टुपुर क्षेत्र-6 के लिए 89.50 लाख रुपये और साकची क्षेत्र-3 के लिए 85.10 लाख रुपये तय की गयी है.
1 अगस्त को होगी साकची और बिष्टुपुर के 7 पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने साकची और बिष्टुपुर के 7 पार्किंग स्टैंड के लिए टेंडर निकाला है। खुली डाक प्रक्रिया 1 अगस्त को जेएनएसी कार्यालय में होगी।

जमशेदपुर (फाइल फोटो)