जमशेदपुर: सोनारी की वर्षा अग्रवाल द्वारा दर्ज कराये गये दहेज प्रताड़ना के मामले में राउरकेला के कारोबारी व पीड़िता के चाचा ससुर दुर्गा प्रसाद अग्रवाल को कोर्ट ने राहत दी है. शुक्रवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के डिस्चार्ज पीटिशन को मंजूरी दे दी है.
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश प्रसाद और सृष्टि देबुका ने कोर्ट में पक्ष रखा. मामला वर्ष 2023 का है. वर्षा अग्रवाल ने सोनारी थाना में पति, सास, ससुर, चाचा ससुर व अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था.
