वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, रितेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है.
प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे संगठन की विचारधारा का पालन करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा के कार्यों को नयी गति देंगे. इनसे संगठन को नयी ऊर्जा मिलेगी और ये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी श्रीनिवासन तथा झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे.
