भुइयांडीह चौक के पास गुरुवार को एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी. जिसमें होटल कर्मचारी श्री चरण घायल हो गया. कार चालक श्री चरण को कार से लाइफ लाइन नर्सिंग होम में इलाज कराने ले गया तथा नर्सिंग होम में पहुंचाने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर श्रीचरण के रिश्तेदार पहुंचे और श्रीचरण का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।