टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कर्मचारी अपनी जीवनसंगिनी के साथ शामिल हुए.

फाेटो-अशोक

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कर्मचारी अपनी जीवनसंगिनी के साथ शामिल हुए. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए यूनियन की कार्यशैली की सराहना की. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में चंद्रशेखर शर्मा, सुजीत कुमार राय, सुनील सिन्हा, शिव नारायण सिंह, दिलीप कुमार दास, श्रीराम सिंह, रामजी पाठक, कृष्णा पदो भगत, विजय कुमार, श्याम नारायण दुबे, मोहम्मद मुस्ताक अली, नाबारून चक्रवर्ती, प्रदीप शर्मा, एसआर दास गुप्ता व रमेश कुमार सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >