Jamshedpur News : निकाय चुनाव का आज आयेगा परिणाम, चाकुलिया की गिनती सबसे पहले पूरी होने की उम्मीद

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जायेगा.

निकाय चुनाव : खासमहल स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम के तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जायेगा. जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय (खासमहल) परिसर स्थित स्टेट फूड कॉरपोरेशन के गोदाम में बनाये गये मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये हैं. मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

राउंड-वार होगी गिनती, माइक से होगा एलान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मतगणना केंद्र पर लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक) लगाये गये हैं, जिसके जरिये हर राउंड की समाप्ति के बाद उम्मीदवारों को मिले वोटों की जानकारी सार्वजनिक रूप से घोषित की जायेगी.

बयान…

निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मेयर पद के साथ-साथ वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती भी साथ-साथ चलेगी. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े निर्देश दिये गये हैं.

कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

चाकुलिया:

यहां सबसे कम 12 वार्ड हैं, इसलिए मात्र दो राउंड में गिनती पूरी हो जायेगी. संभावना है कि चाकुलिया का परिणाम सबसे पहले आयेगा.

जुगसलाई :

यहां तीन राउंड में मतगणना संपन्न होगी.

मानगो :

सबसे बड़े क्षेत्र मानगो नगर निगम के लिए चार राउंड की गिनती निर्धारित की गयी है.

निकायवार मतगणना की स्थिति

निकाय क्षेत्र कुल वार्ड राउंड की संख्या संभावित परिणाम समय

चाकुलिया नगर पंचायत 12 02 सबसे पहलेजुगसलाई नगर परिषद 22 03 दोपहर तक

मानगो नगर निगम 36 04 शाम तक

खास बातें :

1405 कर्मचारियों की टीम मतगणना कार्य में तैनात रहेगी.

281 मतदान दलों ने चुनाव संपन्न कराने में निभायी अहम भूमिका.

सोमवार को हुए मतदान में चाकुलिया में सर्वाधिक 72.9 % वोटिंग हुई थी.

पार्षद और मेयर प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में खुलेंगे मतपेटियों के सील.

——–

निकाय क्षेत्र का नाम कुल वार्ड कुल मतदान केंद्र कुल मतदाता कुल मतदान का प्रतिशत

1. मानगो नगर निगम 36 190 196887 99857 50.8 प्रतिशत

2. जुगसलाई नगर परिषद 22 41 44237 26367 59.6 प्रतिशत

3. चाकुलिया नगर पंचायत 12 18 12587 9179 72.9 प्रतिशतकुल 70 249 253711 1,35,536 53.40 प्रतिशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >