Jamshedpur news. विभिन्न जगहों पर जर्जर पोल, तार व ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बिजली जीएम को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजली विभाग से संबंधित जनहित के समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. महाप्रबंधक के साथ इन लोगों ने वार्ता की. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने महाप्रबंधक को वस्तुस्थिति की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि उत्तर घाघीडीह पंचायत के अन्तर्गत सुरेन्द्र सिंह के घर के सामने रामकुंज मोड़ पर जर्जर पोल को बदला जाये. उत्तर कीताडीह पंचायत के अन्तर्गत कीताडीह ग्वालापट्टी एवं न्यू काॅलोनी में सभी जर्जर पोल को बदल कर नया पोल लगाया जाये तथा केबुल तार लगाया जाये एवं 200 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाये. कैरेज कालोनी साईं मंदिर से हरि मंदिर तक चार पोल का केबुल तार लगाने का कार्य एवं हरि मंदिर के पास हाइमास्ट लाइट के पास वृक्ष की टहनी को हटाया जाये. आजादनगर रोड नंबर 6, 5, 4, 3 एवं 1 में स्ट्रीट लाइट की कमी है, जिसके कारण आये दिन घटना घट रही है. मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बोडोपो बंकाई और अन्य गांव में विद्युतीकरण नही हुआ है, जहां विद्युतीकरण कार्य अविलंब कराया जाये. उत्तरी सुसनीगढ़िया पंचायत के अन्तर्गत गोलपहाड़ी वार्ड नंबर 5 के बस्ती में 12 बिजली पोल लगाया जाये. वर्तमान में बांस के पोल लगाकर तार घर-घर तक ले जाया गया है, जो खतरनाक स्थिति में है, साथ में केबुल तार भी लगाया जाये. बाहागढ़ में पोल और केबुल तार लगाया जाये. सरजामदा के जाहेरथान बस्ती में 15 पोल एवं केबुल तार लगाया जाये. खैरबनी सामुटोला, ऊपरटोला में बिजली का पोल लगाया जाये. उपरोक्त सभी समस्याओं को महाप्रबंधक ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान, राजीव मिश्र, सुदर्शन तिवारी, शमशेर आलम, मुन्ना मिश्र, रंजीत सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अजय कुमार यादव, निखिल कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >