Jamshedpur news. नये अस्पताल की छत से टपक रहे पानी के निदान को मरम्मत कार्य शुरू

अस्पताल पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, इस दौरान जो भी कमी है, उसको दूर किया जा रहा है

Jamshedpur news.

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने 500 बेड के नये अस्पताल में बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा था. अस्पताल बना रहे एलएंडटी कंपनी द्वारा उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है. कर्मचारियों ने बताया कि दो पिलर के बीच गैप से पानी का रिसाव हो रहा था. इसको बंद करने का काम किया जा रहा है. उन लोगों ने बताया कि अभी बिल्डिंग में काम चल रहा है. पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है. इस दौरान जो भी कमी है उसको दूर किया जा रहा है, ताकि आगे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. ज्ञात हो कि बरसात का पानी छत से टपकने के कारण अस्पताल की गलियारों में पानी जमा हो गया है, जिससे फर्श पर फिसलन हो गयी है. इससे मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >