Jamshedpur News : नामदा बस्ती में पाइप लीकेज की मरम्मत शुरू, थमेगी पानी की बर्बादी

Jamshedpur News : गोलमुरी की नामदा बस्ती, विकास कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पिछले तीन महीनों से बह रहे हजारों लीटर पानी की बर्बादी पर अब विराम लग गया है.

पानी की एक-एक बूंद कीमती, तीन महीने से बर्बाद होना चिंताजनक : दिनेश कुमार

Jamshedpur News :

गोलमुरी की नामदा बस्ती, विकास कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पिछले तीन महीनों से बह रहे हजारों लीटर पानी की बर्बादी पर अब विराम लग गया है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की व्यक्तिगत रुचि और त्वरित पहल के बाद जुस्को ने गुरुवार को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया. इस लीकेज के कारण न केवल पीने के पानी की बर्बादी हो रही थी, बल्कि क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति भी बनी हुई थी. इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, राजू, रजत नंदी, प्रताप सिंह और शशि भूषण समेत अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे.

लगातार हो रही थी अनदेखी

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह ने इस समस्या से दिनेश कुमार को अवगत कराया था. पिछले तीन महीनों से मेन पाइप लाइन से पानी बह रहा था, जिससे बस्तीवासी परेशान थे. जानकारी मिलते ही दिनेश कुमार ने तत्काल जुस्को वाटर टावर के अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द मरम्मत का आग्रह किया. कार्य शुरू होने पर दिनेश कुमार ने गोलमुरी भाजपा महामंत्री अशोक सामंता और बंटी अग्रवाल के साथ स्थल का दौरा किया और कार्य की गुणवत्ता देखी.

वर्जन…

पानी की एक-एक बूंद कीमती है. तीन महीने से पानी बर्बाद होना चिंताजनक था, लेकिन अब समाधान हो रहा है. हम प्रशासन और प्रबंधन से बेहतर नागरिक सुविधाओं की अपेक्षा करते हैं.

दिनेश कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >