बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने रवि शंकर सिंह

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा रविवार को एक बैठक की गयी. सर्वसम्मति से रवि शंकर सिंह को अध्यक्ष चुन लिया.

जमशेदपुर :

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा रविवार को एक बैठक की गयी. बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल कुमार और रोहन कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए रविशंकर सिंह उर्फ कोचि का नाम प्रस्तावित किया. सभी ने सर्वसम्मति से रवि शंकर सिंह को अध्यक्ष चुन लिया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविशंकर सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए कमेटी का विस्तार कर भूमि पूजन किया जाएगा. बैठक में बागबेड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के कई सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के भी कई लोग उपस्थित थे. इसमें कॉलोनी की महिलाएं और युवाओं की काफी उपस्थिति देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >