Jamshedpur News : मानगो में दौड़ाकर राशन दुकानदार को मारी गोली

Jamshedpur News : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में रविवार की शाम बुलेट पर सवार युवकों ने राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार दी.

पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और गोली किया बरामद

बुलेट और बाइक पर सवार थे चार हमलावार

Jamshedpur News :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में रविवार की शाम बुलेट पर सवार युवकों ने राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार दी. बब्बू के पेट के पास एक गोली लगी है. हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गये. हमलावरों से बचने के लिए बब्बू भागे, मगर हमलावर खदेड़ कर गोली मारी. घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है. नजारा देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हमलावर की संख्या चार बतायी जा रही है. बुलेट और बाइक पर सवार चार युवकों ने बब्बू को रास्ते में घेरा और फिर गोली चला दी. वारदात की जानकारी मिलने पर बब्बू के घरवाले पहुंचे, उन्होंने बब्बू को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद की है.

रंगदारी नहीं देने पर मो. वसीम व उसके साथियों ने मारी गोली

घायल अबू सन्ना ने बताया कि वह घर से पैदल निकले थे. इसी दौरान बुलेट पर सवार मानगो हयात नगर निवासी मो. वसीम समेत उसके तीन साथियों ने रोका और गोली चला दी. उन्हें देख मैं जान बचाने के लिए भागा, तो उनलोगों ने दोड़ाकर गोली मारा. अबू सन्ना के अनुसार मो. वसीम व उसके साथी अड्डेबाजी करते हैं. वे लोग रंगदारी में रुपये की मांग कर रहे थे. मैंने रुपये देने से इनकार किया. इसी कारण गोली मारी. इधर, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. परिजनों के अनुसार हमलावरों में मो. वसीम के अलावा अख्तर, रौनक और शाहरुख शामिल थे. पुलिस के अनुसार अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है कि दोनों पक्षों के बीच रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी कारण गोली चली है. घायल को एक गोली लगी है. घटनास्थल से खोखा व एक गोली बरामद की गयी है. हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >