जमशेदपुर के एमजीएम में फिर दिखा अव्यवस्था का आलम, शव को चूहे ने कुतरा, सुबह-सुबह परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में फिर अव्यवस्था का माहौल दिखा. शीतगृह में रखे एक शव को चूहे ने कुतर दिया. विरोध में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

जमशेदपुर, अशोक झा : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमजीएम) के शीतगृह में रखे शव को चूहे ने कुतर दिया. आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार सुबह एमजीएम अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया.

एमजीएम में हंगामे की वजह से मची अफरा-तफरी

परिजनों के हंगामे की वजह से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. मृतक के रिश्तेदार ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि मानगो दाइगुटू निवासी श्याम सिंह (45) मंगलवार को वाहन से गिरने की वजह से घायल हो गये थे. इलाज के लिए बुधवार की सुबह परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था.

इमरजेंसी में बुधवार सुबह हो गयी थी श्याम सिंह की मौत

इलाज के दौरान श्याम सिंह की इमरजेंसी में ही बुधवार की सुबह मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन से परिजनों ने अनुरोध किया कि शव को शीतगृह में रख दिया जाए. इस पर प्रबंधन ने शव को शीतगृह में रखने का आदेश दिया. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कहा था कि शव को यहां न रखें, लेकिन यह नहीं बताया कि शव को चूहे कुतर सकते हैं.

Also Read : झारखंड : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शव भी सुरक्षित नहीं, कुतर रहे चूहे

शव के पैर की उंगलियों और प्राइवेट पार्ट को चूहों ने कुतरा

गुरुवार (11 अप्रैल) की सुबह परिजन पहुंचे, तो देखा कि शव के पैर की उंगलियों और प्राइवेट पार्ट को चूहे ने कुतर दिया है. बता दें कि चूहों के द्वारा शव को कुतरने का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार चूहे शवों को कुतर चुके हैं.

Also Read : शव की हथेली खा गये चूहे, हंगामा

परिजनों के बार-बार के आग्रह पर अस्पताल में रखा गया था शव

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार से इस संबंध में पूछने पर कहा कि शीतगृह में शव रखने की जगह नहीं थी. परिजनों को पहले ही कहा गया था कि मोर्चरी में पहले से शव हैं. उन्होंने कहा कि बाहर रूम में एसी चलाकर शव को रखा गया था. बार-बार परिजनों ने अस्पताल में ही शव को रखने का अनुरोध किया था. इसलिए शव को एसी चलाकर कमरे में रख दिया गया था.

शीतगृह में शव रखने की जगह नहीं बची थी. परिजनों को पहले ही कहा गया था कि मोर्चरी में पहले से शव हैं. बार- बार परिजनों ने अस्पताल में ही शव को रखने का अनुरोध किया, तो शव को एसी चलाकर कमरे में रख दिया गया था.

डॉ रवींद्र कुमार, अधीक्षक, एमजीएम अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >