ओडिशा के झारसुगुड़ा की वेशमती नायक को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण

झारसुगुड़ा की वेशमती नायक को राष्ट्रपति भवन से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मिला विशेष निमंत्रण। जानिए उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी।

झारसुगुड़ा,ओडिशा: झारसुगुड़ा जिले के लैयकेरा ब्लॉक के तिलेईमाल गांव की बेटी वेशमती नायक को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है. उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. साथ ही वे राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी भाग लेंगी.

इस उपलब्धि पर झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने नायक को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे वेशमती की प्रतिभा, संघर्ष और सफलता की सम्मानजनक पहचान बताया.

उल्लेखनीय है कि वेशमती नायक ने इंटरमीडिएट (प्लस-टू) की पढ़ाई पूरी करने के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आगे की शिक्षा जारी नहीं रख सकीं. वर्ष 2015 में उन्होंने डीडीयू-जीकेवाई योजना के तहत भुवनेश्वर में होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त किया. वर्तमान में वे स्वयं को आत्मनिर्भर बनाते हुए आईआईएम, संबलपुर में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं. जीवन की तमाम कठिन परिस्थितियों को पार कर हासिल की गई उनकी इस सफलता के सम्मान में उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >