गोलमुरी क्लब वर्कर्स यूनियन के फिर अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडे, ददन सिंह महासचिव

जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब वर्कर्स यूनियन चुनाव में राकेश्वर पांडे अध्यक्ष और ददन सिंह महासचिव चुने गए. सभी पदाधिकारियों ने यूनियन को मजबूत करने का संकल्प लिया.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

द कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों की यूनियन का चुनाव शनिवार को हुआ. कर्मचारियों ने एक बार फिर सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडे को यूनियन का अध्यक्ष चुना. साथ ही बीके डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष और ददन सिंह को महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया. कमेटी मेंबरों के पदों के लिए चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार और सह चुनाव पदाधिकारी मनीष की देखरेख में गुप्त मतदान (सेक्रेट बैलेट पेपर) कराया गया. चुनाव के बाद गगन कुमार सिंह, राजू नाग और राजेश पाठक को कमेटी मेंबर के रूप में निर्वाचित किया गया. पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर राकेश्वर पांडे ने सभी नवनिर्वाचित मेंबरों को बधाई दी. उन्होंने नये और पुराने सभी साथियों को एकजुट होकर यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मिलकर आगे की कार्य योजना पर काम करने की सलाह दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >