Jamshedpur news. कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य बनाये गये राजेश शुक्ल

श्री शुक्ल इसके पूर्व भी कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में चार बार राज्यपाल के प्रतिनिधि और राज्य सरकार के नामित सदस्य रह चुके हैं

Jamshedpur news.

राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सह अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य नामित किया है. श्री शुक्ल इसके पूर्व भी कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में चार बार राज्यपाल के प्रतिनिधि और राज्य सरकार के नामित सदस्य रह चुके हैं और कोल्हान विश्वविद्यालय के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. श्री शुक्ल ने इसके लिए राज्यपाल का आभार जताते हुए कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रगति में पूर्व जैसा ही वे योगदान देते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >