Jamshedpur news. आजादनगर : युवक से पर्स व मोबाइल की छिनतई

मो बिलाल ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की

Jamshedpur news.

आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड जीसू भवन के पास शनिवार की रात को कपाली निवासी मो बिलाल से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर पर्स व मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना रात करीब एक बजे की है. मो बिलाल खड़कपुर में काम करते हैं. इस संबंध में मो बिलाल ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की है. जानकारी के अनुसार मो बिलाल शनिवार की रात ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचे और वहां से टेंपो से मानगो चौक पहुंचे. मानगो चौक से पैदल कपाली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक ने चाकू का भय दिखाकर पर्स व मोबाइल की छिनतई की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >