Jamshedpur News : गुड़ाबांदा की पुड़गी मुर्मू का शव एंबुलेंस से लाया जा रहा गांव, परिजनों को मिला सहायता राशि का चेक

गुड़ाबांदा प्रखंड की मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू का शव विशाखापट्टनम से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है.

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हो गया था आकस्मिक निधन

Jamshedpur News :

गुड़ाबांदा प्रखंड की मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू का शव विशाखापट्टनम से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है. चेन्नई जाने के दौरान 13 जून को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर उनका आकस्मिक निधन हो गया था. सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की.पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर जिला श्रम विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), विशाखापट्टनम से समन्वय स्थापित किया. साथ ही आंध्र प्रदेश की सहयोगी संस्था ‘माइग्रेंट असिस्टेंस एंड इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ (मेन) के माध्यम से घटना का सत्यापन कराया गया. पोस्टमार्टम समेत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी.

इस बीच जिला प्रशासन ने मृतका के माता-पिता को ‘मुख्यमंत्री झारखंड दुर्घटना कोष योजना’ के तहत स्वीकृत वित्तीय सहायता का चेक भी सौंप दिया है. पूरी प्रक्रिया के दौरान स्टेट माइग्रेंट कंट्रोल रूम (एसएमसीआर) परिजनों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहा.सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुड़गी मुर्मू का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव रवाना कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >