टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हादसा : 50 लाख मुआवजा व स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, बेटे ने रोते हुए कही ये बात

टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुए एक गंभीर हादसे ने कंपनी परिसर में तनाव पैदा कर दिया है. एक मजदूर की जान चली गई है, जबकि दूसरा घायल है. मृतक के परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में विस्तारिकरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से कंपनी परिसर में मातम और आक्रोश का माहौल है.

मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

हादसे की खबर मिलते ही मृतक संजय शर्मा के परिजन और बेटा कंपनी परिसर में पहुंच गए. यहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे ने कहा - मेरे पापा ने कहा था कि शाम में घुमाने ले चलेगें, ऐसा कैसे हो गया. वहीं, परिजन कंपनी प्रबंधन से 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े हुए हैं. साथ ही परिवार के एक आश्रित को कंपनी में स्थायी नौकरी दिए जाने की भी मांग की जा रही है. साथ ही मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म का सारा खर्च कंपनी द्वारा वहन करने की भी मांग की गई है. परिजनों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे और ग्रामीण कंपनी परिसर से हटने को तैयार नहीं हैं.

विधायक प्रतिनिधि ने दी गेट जाम की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव और स्थानीय नेता भी मजदूरों और परिजनों के समर्थन में मौके पर डटे हुए हैं. उनका कड़ा रुख है कि कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर इन मांगों पर ठोस वार्ता करे. चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की, तो कंपनी का मुख्य गेट जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >