Jamshedpur News : दुर्गा पूजा को लेकर प्रधान सचिव ने की ऑनलाइन समीक्षा, सड़कों पर लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर सड़कों में लाइट और साफ-सफाई को सुव्यवस्थित करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को रांची से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

Jamshedpur News :

दुर्गा पूजा को लेकर सड़कों में लाइट और साफ-सफाई को सुव्यवस्थित करने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को रांची से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों, मुख्य सड़कों, गलियों और विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना पूजा के दौरान नहीं करना पड़े.

साथ ही, उन्होंने ”स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत नागरिकों को भी साफ-सफाई में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. बैठक में पथ निर्माण विभाग और विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. वीडियो कॉन्फ्रेंस में जमशेदपुर से जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के साथ विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर और सहायक अभियंता भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >