Press club of jamshedpur media cup cricket :मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, हुडको एकादश 8 विकेट से जीता

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में सोमवार से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में सोमवार से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट के पहले मैच में हुडको एकादश की टीम ने डिमना एकादश को आठ विकेट से हराया. डिमना एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बनाए. कप्तान अमजद खान ने 32 रन बनाए. जितेंद्र व रंधीर को एक-एक विकेट मिला. जवाब में हुडको की टीम ने 13.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया. राघवेंद्र ने 42 व जितेंद्र ने 22 रनों की पारी खेली. डिमना की ओर से राज प्रसाद और सुरेंद्र को एक-एक विकेट मिला. राघवेंद्र प्लेयर ऑफ द मैच बने. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम, विधायक सरयू राय, समाजसेवी शेखर डे, टीएसयूआइएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने संयुक्त रूप से किया. प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ती और कोषाध्यक्ष अजय महतो ने अतिथियों को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख मनीष सिन्हा, कृपाल सिंह, संजय कुमार मिश्रा, सतीश सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक कुमार भवानंद, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय, आनंद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन न्यू इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >