प्रीमियर डिवीजन : दलमा टाईगर की टीम 2-0 से जीती

जमशेदपुर. दलमा टाईगर की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में

जमशेदपुर. दलमा टाईगर की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से मात दी. दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक बिना किसी गोल के बराबरी पर रही. दूसरे हाफ के शुरू होते ही दलमा टाईगर की टीम ने अपनी रणनीति में परिवर्तन किया और झारखंड स्पोर्टिंग की टीम पर लगातार हमले किये. 59वें मिनट में सचिन सिंह सरदार ने लेफ्ट साइड से मिले पास को गोल में बदलकर दलमा टाईगर को पहली बढ़त दिला दी. 62वें मिनट में विश्वजीत सिंह सरादर ने एक बेहतरीन गोल दागकर दलमा टाईगर को मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >