22 जुलाई से कोल्हान के 727 डाकघरों में होगा क्रांतिकारी परिवर्तन, 21 जुलाई को नहीं होगा कोई काम

Post Office News: कोल्हान के डाक घरों में आमूल-चूल परिवर्तन होने जा रहा है. प्रमंडल के सभी 727 डाक घर नयी तकनीक से लैस होंगे. इससे लोगों का काम आसान होगा. दावा किया जा रहा है कि इससे काम में पारदर्शिता भी आयेगी और विश्वसनीयता भी मजबूत होगी. बड़े पैमाने पर होने वाले तकनीकी बदलाव की वजह से 21 जुलाई को सभी डाकघर बंद रहेंगे. कोई कामकाज नहीं होगा.

Post Office News: कोल्हान के डाकघर अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट और डिजिटल बनने जा रहे हैं. डाक विभाग की ओर से डाक घरों में क्रांतिकारी परिवर्तन होने वाला है. 22 जुलाई से. इसलिए 21 जुलाई को कोल्हान के 727 डाक घरों में कोई कामकाज नहीं होगा.

नयी तकनीक से लैस किये जा रहे हैं डाकघर

डाक विभाग ने अपनी नयी पहल आइटी 2.0 एप्लिकेशन के तहत डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने की घोषणा की है. यह एप्लिकेशन डाकघर प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा.

20 जुलाई को सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किये जायेंगे

डाक विभाग के अनुसार, 20 जुलाई (रविवार) को इसका इंस्टॉलेशन होगा. इसलिए 21 जुलाई को सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान सिस्टम बदला जायेगा, डेटा माइग्रेशन और तकनीकी कन्फिगरेशन किया जायेगा.

727 डाक घरों का होगा कायाकल्प

इस पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुल 727 डाकघर, जिनमें 71 उपडाकघर और 646 ग्रामीण शाखाएं शामिल हैं, आधुनिक सिस्टम से लैस किये जायेंगे. जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर का मुख्य डाकघर और चाईबासा डाकघर भी इस परिवर्तन का हिस्सा हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूजर फ्रेंडली इंटरफेस से जुड़ेगा डाक विभाग

वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि आइटी 2.0 एप्लिकेशन से डाकघरों की कार्यप्रणाली पूरी तरह से डिजिटल हो जायेगी. इससे लेन-देन तेज और सटीक होंगे. वहीं, पारदर्शिता भी बढ़ेगी. यह एप्लिकेशन एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आयेगा, जिससे हर उम्र के लोग आसानी से सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

21 जुलाई को डाक सेवाएं रहेंगी बंद

इस तकनीकी बदलाव के चलते 21 जुलाई को किसी भी प्रकार की डाक सेवा उपलब्ध नहीं होगी. डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने जरूरी कार्य 21 जुलाई से पहले निपटा लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

पहले से तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगा डाक विभाग

आइटी 2.0 एप्लिकेशन से डिजिटल लेन-देन, ट्रैकिंग सिस्टम, रियल टाइम अपडेट और पेपरलेस वर्कफ्लो जैसी सुविधाएं अब शहरों के साथ-साथ गांवों में भी डाक सेवाओं का हिस्सा बनेंगी. विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और भरोसा दिलाया है कि यह परिवर्तन डाक सेवाओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय बनायेगा.

इसे भी पढ़ें

देवघर में 2 घंटे में 30 मिमी बारिश, मुहल्ले के घरों में घुसा पानी, नदियां उफान पर, अजय बराज के 6 गेट खोले

Maiya Samman Yojana: 3 किस्त के बाद नहीं मिला मंईयां सम्मान, पेंशन के लिए भी बैंक-प्रखंड के चक्कर काट रही महिलाएं

Crime News: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल फोन बरामद

Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >