गाेलमुरी : धक्का मार भाग रहे टेंपो चालक को पुलिस ने भेजा जेल

गोलमुरी पुलिस ने लापरवाही से टेंपो चलाने और धक्का मारने वाले टेंपो चालक मो. असलम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मो.असलम की टेंपो को भी जब्त कर लिया है.

जमशेदपुर :

गोलमुरी पुलिस ने लापरवाही से टेंपो चलाने और धक्का मारने वाले टेंपो चालक मो. असलम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मो.असलम की टेंपो को भी जब्त कर लिया है. घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे कालीमाटी रोड की है. बता दें कि टेंपो चालक असलम तेजी से टेंपो लेकर साकची से गोलमुरी की ओर जा रहा था. उसी दौरान कालीमाटी रोड हावड़ा ब्रिज के पास सड़क पार कर रहे चंदन सिंह को जोरदार धक्का मार दिया था, जिससे एमजीएम अस्पताल लेकर जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. इसके बाद आम लोगों ने टेंपो चालक का पीछा कर उसे आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पकड़ा. जिसके बाद पुलिस उसे कब्जे में लेकर थाना लेकर गयी थी. इस मामले में मृतक चंदन सिंह के बेटे हरविंदर सिंह के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >