Jamshedpur News. बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए कदमा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Jamshedpur News.

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम को कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी और जवानों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाना और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा.फ्लैग मार्च के दौरान फोर्स ने कदमा के संवेदनशील इलाकों में बारी-बारी से पैदल मार्च किया. इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, संवेदनशील चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद भी किया और उनसे अफवाहों पर ध्यान न देने व त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने लोगों से कहा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित करे. 112 पर काॅल कर जानकारी दे. पुलिस प्रशासन की ओर से बकरीद को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >