PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी झारखंड दौरे पर, देश को दी अरबों की सौगात

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर की धरती से छह वंदे भारत ट्रेन समेत कई योजनाओं की सौगात दी. इसके बाद वे सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गये. पीएम मोदी से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Live Updates
9:16 PM. 15 Sept 24 3:46 PM. 15 Sept

पीएम मोदी झारखंड दौरे पर, देश को दी अरबों की सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर हैं. उन्होंने देश को छह वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अरबों की सौगात दी है.

8:15 PM. 15 Sept 24 2:45 PM. 15 Sept

पीएम मोदी सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में लोगों को संबोधित करने के बाद वे सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे अहमदाबाद जाएंगे. बता दें खराब मौसम की वजह से उनका रोड शो रद्द करना पड़ा था.

8:01 PM. 15 Sept 24 2:31 PM. 15 Sept

पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे सभा स्थल

पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे सभा स्थल. जानकारी उनका काफिला चांडिल पहुंच चुका है. वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारी भीड़ उमड़ी है.

7:44 PM. 15 Sept 24 2:14 PM. 15 Sept

पीएम मोदी बोले- मईयां सम्मान योजना के नाम पर लोगों को लूटने का काम कर रहे

जेएमएम को भी कांग्रेस से ही ट्रेनिंग मिली है. ये लोग मईयां सम्मान योजना के पर लोगों लोगों को लूटने काम कर रहे हैं. मइयां सम्मान का लाभ लेने के लिए भी लोगों से तीन-तीन सौ रुपये ले रहे हैं. अबुआ आवास योजना के नाम पर 25-25 हजार रुपये लिये जा रहे हैं.

7:37 PM. 15 Sept 24 2:07 PM. 15 Sept

पीएम मोदी बोले- 5 साल में झामुमो ने राज्य को लूटने का काम किया

पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने 5 साल में झारखंड को केवल लूटने का काम किया. इनके मंत्री के नौकर के घर से नोटों के ढेर मिलते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम ने वहां पर बैठ लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इन लोगों से पाई पाई का हिसाब मांगना. उन्होंने बेरोजगारी का बात करते हुए कहा कि इन लोगों ने नौकरी देने का वादा किया. जब तक नौकरी नहीं तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गयी थी. लेकिन अब तक एक भी लोगों बेरोजगारी भत्ता मिला क्या.

7:29 PM. 15 Sept 24 1:59 PM. 15 Sept

पीएम मोदी बोले- जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है

जेएमएम में कांग्रेस में भूत घुस गया है. जेएमएम कांग्रेस मजहब के नाम वोट बैंक बनाना चाहते हैं. वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासी को मुद्दा बनाते हैं. लेकिन ये आदिवासियों की चिंता नहीं करते हैं. उन्होंने चंपाई सोरेन की तरफ इशारा करते हुए कहा क्या ये आदिवासी नहीं थे क्या. लेकिन इन्हें अपमानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >